वजन घटाने के आसान तरीके।
आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोग बहुत व्यस्त हो गए हैं जिससे वह अपनी हेल्थ पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे पाते हैं जिसके कारण जिस व्यक्ति का काम ज्यादा बैठने वाला होता है वह मोटापे का शिकार हो जाता है ऐसे ही जिस व्यक्ति का कार्य अधिक भागदौड़ या दिन रात चलने या खड़े रहने का होता है वह व्यक्ति दुबला पतला हो जाता है वजन का अधिक बढ़ना या वजन का अधिक कम होना सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है भोजन को और खानपान को ध्यान में रखकर आप अपने शरीर को निरोग व सुंदर बना सकते हैं खान-पान के साथ व्यायाम पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए आइए अब हम जानते हैं कि वजन घटाना क्यों जरूरी है वजन घटाने से क्या लाभ है ? वजन घटाने के आसान टिप्स क्या हैं ? वजन घटाने के लिए सही डाइट प्लान क्या है ?
सामान्य से अधिक वजन बढ़ जाने से कई प्रकार की बीमारियां हमें घेर लेती है जैसे डायबिटीज इसे मधुमेह या शुगर भी कहा जाता है BP (ब्लड प्रेशर) कोलेस्ट्रॉल आदि कई प्रकार की बीमारियां दोनों के चांस रहते हैं| कई लोग संतुलित आहार नहीं लेते हैं तथा जंक फूड ऑइली फूड लेते हैं कई लोग यह लेने के लिए मजबूर भी होते हैं जैसे छात्र वर्ग के लोग ऑफिस वर्कर जो लोग काम के लिए पढ़ाई के लिए अपने घर से दूर रहते हैं उनके लिए एक संतुलित आहार लेना थोड़ा मुश्किल हो जाता है जिस कारण वह बाहर के भोजन जंक फूड में घी चाउमीन बर्गर समोसे, कचौड़ी, केक, पेस्ट्री आदि फूड को ज्यादा से ज्यादा खाते हैं धीरे-धीरे वह इनकी आदत बन जाता है और मोटापे का शिकार हो जाते हैं ध्यान ना देने पर कई लोग अनेक बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं इसलिए आइए हम जानते हैं वजन को संतुलित करना क्यों जरूरी हो गया है ? तथा एक आदर्श वजन क्या होता है ?
व्यक्ति को स्वास्थ व तंदरुस्त रहने के लिए निरोग रहने के लिए वजन का संतुलित होना जरूरी होता है वजन का बढ़ना बीमारियों को आमंत्रण देना होता है इसलिए वजन को संतुलित रखने के लिए सही खानपान और व्यायाम करना जरूरी होता है वजन संतुलन से शरीर स्वस्थ रहता है काम करने में स्फूर्ति आ जाती हैं बीमारियां दूर रहती है| आप अपनी लंबाई के अनुसार अपने वजन को देख सकते हैं|
इस आदर्श वजन की तालिका से आप अपने वजन की पुष्टि कर सकते हैं
Height in Feet | Ideal Weight (M) | Ideal Weight (F) |
---|---|---|
4'6" | 28-35 kg | 28-35 kg |
4'7" | 30-39 kg | 30-37 kg |
4'8" | 33-40 kg | 32-40 kg |
4'9" | 35-44 kg | 35-42 kg |
4'10" | 38-46 kg | 35-45 kg |
4'11" | 40-50 kg | 39-47 kg |
5'0" | 43-53 kg | 40-50 kg |
5'1" | 45-55 kg | 43-52 kg |
5'2" | 48-59 kg | 45-55 kg |
5'3" | 50-61 kg | 47-57 kg |
5'4" | 53-63 kg | 49-60 kg |
5'5" | 55-68 kg | 51-62 kg |
5'6" | 58-70 kg | 53-65 kg |
5'7" | 60-74 kg | 55-67 kg |
5'8" | 63-76 kg | 57-70 kg |
5'9" | 65-80 kg | 59-72 kg |
5'10" | 67-83 kg | 61-75 kg |
5'11" | 70-85 kg | 63-77 kg |
6'0" | 72-89 kg | 65-80 kg |
टिप्स :-
- सुबह जल्दी उठकर खाली पेट एक चम्मच मेथी पाउडर और एक चम्मच अलसी पाउडर गुनगुने पानी के साथ लेने से वजन तेजी से घटता है।
- सुबह उठकर व्यायाम करें व तेजी तेजी से चलें जिससे आपका पेट तेजी से कम होता है।
- अपनी डाइट में Low कैलोरी और High प्रोटीन फूड शामिल करें।
- High Fiber वाले फूड भी शामिल करें।
डाइट प्लान :-
Time | Menu | Amount |
---|---|---|
सुबह 6-7 बजे | गुनगुना पानी/लेमन टी/ग्रीन टी + 1 चम्मच मैथी पाउडर और 1 चम्मच अलसी |
1 ग्लास पानी + 1 -1 चम्मच |
सुबह 9-10 बजे | 2 Egg White/उपमा इडली/डोसा + दूध (बिना क्रीम के)/ या दलिया | 2 Egg White / 4 इडली + 1 ग्लास दूध |
सुबह 11 बजे | 1 छाछ या नरियल पनी + मौसमी फल |
1 ग्लास + 1 फल |
दोपहर 1 - 2 बजे | रोटी सब्जी+ दाल चावल+ दही सलाद | 1वाउल सलाद 1 रोटी + आधा कटोरी सब्जी +दाल चावल +दही |
शाम 4-5 बजे | ब्लैक टी या चाय + रोस्टेड चना या मुरमुरे |
1 कप + 30gram |
शाम 7-8 बजे | खिचड़ी/दलीय/सलाद | 1 प्लेट |
रात 10 बजे | गुनगुना पानी या दूध (बिना शक्कर और क्रीम के) |
1 ग्लास |
Very goood information...
ReplyDelete